जनगणना-2027′ के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को बीएचईएल हरिद्वार स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक संजय पंवार ने जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए इसे महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण कार्य कहा।उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में किया जाएगा तथा बीएचईएल आईटीएस क्षेत्र को 10 सेक्टरों और 43 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रशिक्षण 17 से 19 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें 53 गणनाकर्ता एवं पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं।

More Stories
15 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया
जमालपुर कला सड़क पर प्रस्तावित सीवर लाइन का कार्य रुकवाया गया
मुख्यमंत्री धामी ने शहरी व ग्रामीण निकायो समेत कुंभ मेले के लिए 1096 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की