गुरुवार की रात को भी एक टस्कर जगजीतपुर क्षेत्र में पहुंचा। जहां हाथी ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को भी गिराया।इस दौरान टस्कर गलियों में भी दौड़ता रहा। वन विभाग की टीम ने टस्कर को किसी तरह गंगा की ओर खदेड़ा।हरिद्वार के जगजीतपुर, मिस्सरपुर, कटारपुर, फुटबाल ग्राउंड, बैरागी द्वीप सहित आदि क्षेत्रों में हाथियों की चहलकदमी वर्ष भर बनी रहती है। इस क्षेत्र को हाथियों का पुराना गलियारा भी कहते हैं। इस क्षेत्र में आए दिन हाथियों के झुंड पहुंच रहे हैं।
वन विभाग की टीम दिन और रात के समय भी हाथियों की निगरानी करने के लिए तैनात की गई है। कई बार हाथियों के बीच वाहनों को दौड़ाने, हाथियों के साथ रील बनाने के वीडियों भी प्रसारित हो चुके है।हाथियों ने भी कई बार आक्रोशित होकर वाहनों को भी क्षति पहुंचाई है। गुरुवार को भी इसी तरह से टस्कर ने जगजीतपुर में एक स्कूटी को गिराकर क्षतिग्रस्त किया।

More Stories
भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी
हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया
कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रशासन ने अनियमितता के चलते व्यापारियों को नोटिस जारी किए