हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण अब जिला पर्यटन विकास कार्यालय पर होगा। बुधवार से यात्रियों के ऑफलाइन निशुल्क पंजीकरण कार्यालय से प्रारंभ हो गए हैं।17 अप्रैल को ऋषिकुल मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा निशुल्क ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खोला गया था। जहां से लाखों की संख्या में यात्रियों का पंजीकरण हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र में शौचालय, पेयजल, पंखे, कूलर, कुर्सियां आदि की व्यवस्था भी की गई थी। जून के आखिरी सप्ताह तक केंद्र से पंजीकरण होने थे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र अब बंद हो गया है।समस्त पंजीकरण कार्यालय से होंगे। दो महीने के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण केंद्र खोला गया था।

More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया