प्रतिबंध के बावजूद चोरी छिपे चीनी मांझे की बिक्री हो रही है, जिसके चलते आज ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जानलेवा मांझे से एक बाइक सवार व्यक्ति की गर्दन कट गई।गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार नजीबाबाद बिजनौर निवासी 50 वर्षीय नरेश कुमार सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह ज्वालापुर के धीरवाली मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। रविवार को नरेश अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से निकला था, तभी वह जानलेवा मांझे की चपेट में आ गया। मांझे से गर्दन कटने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर तत्काल पहुंचे चेतक पुलिसकर्मियों ने नरेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मांझे की चपेट में आकर नरेश घायल हुआ है। उसे गंभीर हालत में दून के जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
आगामी कुंभ मेले के मद्देनज़र हरिद्वार में 6 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
निगम टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने पर पंजीकरण निरस्त करने की मांग
मेलाधिकारी ने विभिन्न निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया