चंडीगढ़ से कांवड़ लेने गए कांवड़ियों के साथ हरिद्वार में बड़ा हादसा हो गया। चार कांवड़िये गंग नहर में डूब गए। सभी की उम्र सभी की उम्र 16 से 17 साल है।चंडीगढ़ से लगभग 17 कावड़ यात्रियों का दल गंगाजल लेने हरिद्वार आया था।लौटने के दौरान ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में सभी स्नान कर रहे थे।पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा के कारण कई दिन से पानी में भारी मात्रा में सिल्ट आ रही थी। जिस कारण गंग नहर बंद की गई थी, लेकिन बीच-बीच में बने गड्ढों में पानी भरा हुआ था।एक गड्ढे में स्नान के दौरान सेक्टर 30 निवासी शिवांशु, नीतेश, भरत और सेक्टर-सेक्टर 26 निवासी रोहित पानी में डूब गए। इस मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कावड़ सेवा शिविर में पहुंचकर शिव भक्तों को भोजन परोसा
कावड़ यात्रा को देखते हुए बिजली विभाग ने पुख्ता इंतजाम किया
कावड़ मेले को देखते हुए 5 अगस्त से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी