आध्यात्मिक गुरु और मंत्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर प्रेमनगर आश्रम की ओर से सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान महाराज ने कहा कि अध्यात्म से ही मानव के हृदय का परिवर्तन संभव है।जब मानव का हृदय बदलेगा तो समाज में भाईचारा, सहिष्णुता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता,सद्भावना आदि पल्लवित होगी।
आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने बीएचईएल सेक्टर 4 के मैदान पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश तो राम,कृष्ण का देश रहा है। हमारे देश में हमेशा अहिंसा की बात की गई है,शांति की बात की गई है। इसी राम कृष्ण के देश से बुद्ध, महावीर व अनेक संतों ने शांति की आवाज उठाई। अध्यात्मवाद की आवाज फिर से गुंजनी चाहिए, जिससे सारा भूमंडल सुख व शांति से आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि आज इस कलिकाल के अंदर, इस विषम परिस्थिति के अंदर एक भयानक विनाश का रोग लग गया है, इसका निदान केवल मात्र अध्यात्म ही है। आज का मानव केवल तबाही मचाने में लगा हुआ है।
More Stories
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कावड़ मेला संपन्न होने पर समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
कार्य प्रणाली की समीक्षा के बाद जिला सहकारी बैंक के दो शाखा प्रबंधक निलंबित
कावड़ मेला संपन्न होने पर प्रशासन ने जिले भर में व्यापक सफाई अभियान चलाया