धार्मिक नगरी हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले से पहले नगर निगम सख्त कदम उठाने की तैयारी में है. नगर निगम क्षेत्र में चल रही मीट की अवैध दुकानों पर रोक लगाने का प्रस्ताव 6 अप्रैल की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा.खास तौर पर ज्वालापुर इलाके में कच्चा मांस बेचने और अवैध कटान करने वाली दुकानों को नगर निगम सीमा से बाहर शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है.मेयर किरण जैसल का कहना है कि यह फैसला ज्वालापुर के आम लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पहले से ही मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ वर्षों में ज्वालापुर में यह कारोबार तेजी से बढ़ा है. अब प्रशासन इस पर सख्ती से रोक लगाने के मूड में है.

More Stories
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए
प्रशासन ने चमगादड़ टापू क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाए