कांवड़ मेला 2025 सकुशल संपन्न होने के बाद शुक्रवार को श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी करने वाले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने हौसला अफजाई की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने किया। इस दौरान अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, श्रीमहंत राजगिरि,ट्रस्टी अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे समारोह में इन्हें सम्मानित किया गया। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव मनीष सिंह, एमएनए नंदन कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, एडीएम एफआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसडीएम जितेंद्र सिंह, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट, सीएमओ आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, अमरजीत सिंह आदि को सम्मानित किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक की
कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में पहाड़ी जनकल्याण ट्रस्ट ने प्रदर्शन किया