अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर में महिला पुलिसकर्मियों को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कठिन परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया।रविवार को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर एवं सहयोगी स्टाफ ने थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि महिला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे दिन-रात ड्यूटी निभाने के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभालती हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति और सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मान मिलने पर महिला पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर और वरिष्ठ उपनिरीक्षक का आभार व्यक्त किया।

More Stories
बिरयानी से भरा ड्रम गंगनहर में फेंकने पर हंगामा खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
पुलिस लाइन रोशनाबाद में पूरे सम्मान के साथ रॉक्सी को अंतिम विदाई दी गई