स्कूलो में गुरुवार को जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे। बच्चों ने लघु नाटक प्रस्तुत कर भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया।जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के साथ प्रेम और सौहार्द का संदेश भी देती है। कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था। उन्होंने असुरी शक्तियों का नाश किया और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी। उनकी नटखट लीलाओं के कारण उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी बाधाएं आएं, उन्हें परिश्रम से दूर किया जा सकता है।

More Stories
हरकी पैड़ी पर मुल्तान जोत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
अपार मेलाधिकारी ने कुंभ मेले को लेकर संतों से वार्ता की
सावन के सोमवार और नाग पंचमी पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी