ईद-उल-फितर के अवसर पर हरिद्वार में आज पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।हरिद्वार के ज्वालापुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर, बसेड़ी खादर, सुल्तानपुर और निहंदपुर की ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की।
शनिवार सुबह से ही ईदगाहों की ओर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।ईदगाहों में इमामों द्वारा नमाज अदा कराई गई और खुतबे में ईद के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। नमाज के उपरांत देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ईदगाहों के आसपास कड़ी निगरानी रखी गई और सभी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी गई। स्थानीय धार्मिक प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

More Stories
हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ
प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गई
हरिद्वार में शनिश्चरा अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी