महाशिवरात्रि के अगले फाल्गुन अमावस्या पड़ती है। इस बार यह पर्व 3 मार्च यानि आज पड़ रहा है। ज्योतिष व वास्तु शास्त्र अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने के घर में मौजूद सारी नेगेटविटी दूर हो सकती है।इसके साथ ही घर-परिवार पर धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- फाल्गुन अमावस्या के खास दिन पर गोबर के उपले पर देसी घी और गुड़ मिलाएं। फिर इसी धूप दिखाएं। मान्यता है कि इस उपाय से पितर प्रसन्न होते हैं। ऐसे में घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
- आज शाम घर के ईशान कोण में लाल रंग के धागे में गाय का घी डालकर दीपक जलाएं। अगर हो पाएं तो इसमें कुछ धागे केसर की डाल दें। मान्यता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि व धन की बरकत रहती है।
- फाल्गुन अमावस्या के दिन गणेश जी के दर्शन जरूर करें। इसके साथ ही गणेश अथर्व का पाठ करें। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल मिलता है।
- अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो फाल्गुन अमावस्या के दिन चींटियों को आटे में शक्कर मिलाकर खिलाएं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे कार्यों में आ रही बांधाएं दूर होकर सफलता के रास्ते खुलते हैं।
More Stories
प्रयागराज महाकुंभ संपन्न होने के बाद हरिद्वार वापस लौटे संतों का जोरदार स्वागत हुआ
आज से होलाष्टक प्रारंभ मांगलिक कार्यों पर विराम लगा
महाशिवरात्रि के पर्व पर हरिद्वार के शिवालियों में भक्तों की भारी भीड़