आज से कार्तिक महीना शुरू हो रहा है कार्तिक महीना कई मायनों में बहुत खास है। इसी महीने दिवाली मनाई जाती है। भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं फिर तुलसी संग विवाह रचाते हैं।इस तरह भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए यह महीना विशेष होता है। कार्तिक माह में रोजाना सुबह पवित्र नदी में स्नान करने, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन सुख, समृद्धि से भर जाता है। इस साल कार्तिक माह 29 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है और 27 नवंबर 2023 तक चलेगा। कार्तिक महीने में यदि कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो जीवन में अपार सुख और समृद्धि आ सकती है।
कार्तिक महीने में तुलसी पत्र से श्री विष्णु की पूजा करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं। कार्तिक महीने के दौरान शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर की सुख- समृद्धि बनी रहती है। इस माह में रोजाना सुबह उठकर स्नान कर के तुलसी पर जल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा कार्तिक में सुबह उठकर तुलसी दल का सेवन भी बड़ा ही लाभकारी होता है। लेकिन ध्यान रहे कि तुलसी की पत्ती को चबाया नहीं जाता उसे पानी के साथ निगलना चाहिए।

More Stories
दान और चढावे को पारदर्शी बनाने के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा निर्णय लिया
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ा
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर कमेटी ने अहम फैसला लिया