हरिद्वार में दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। अष्टमी का पूजन करने वालों ने आज नवरात्र का परायण कर कन्या पूजन किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की।अष्टमी पर देवी मंदिरों में भी भारी भीड़ रही। कन्या पूजन के लिए कन्याओं की दिन भर भागम भाग मची रही। नवमी पर कन्या पूजन करने वाले कल नवरात्र का परायण कर उपवास समाप्त करेंगे।
शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर आज अष्टमी मनाने वालों ने कन्या पूजन कर व्रत का परायण किया। कन्या पूजन कर लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया तथा सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने कन्याओं को भोजन, वस्त्र दक्षिणा आदि देकर उनका पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन के लिए दिन भर कन्याओं की भागम भाग देखने को मिली।

More Stories
आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार में कावड़ियों की धूम रही
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार में शिव भक्त कावड़ियों का ताता लगा