आज कल बम-बम भोले के जयघोष के साथ शिव भक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। हरकी पैड़ी सहित प्रमुख गंगा घाटों पर काफी संख्या में कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं। दूर दराज के शिवभक्तों ने गंगाजल लेकर वापसी भी शुरू कर दी है।इस बार महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को है। लगभग एक सप्ताह पहले से ही उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के विभिन्न जनपदों के शिव भक्त गंगाजल लेने पहुंचने लगे हैं। महाशिवरात्रि पर देवों के देव महादेव भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।हरिद्वार के निकटतम जिला बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली के कांवड़िए महाशिवरात्रि से दो से तीन दिन पहले हरिद्वार आएंगे। बाजारों में कांवड़ सज चुकी हैं।

More Stories
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
जिले में उल्लास पूर्वक ईद का त्यौहार मनाया गया
नवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी