ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज बुधवार से उत्तराखंड के चारधामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत कर दी है। हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ यात्रा शुरू की गई।इसके बाद बड़कोट नगर क्षेत्र में उनका अभिनंदन व भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले वह मां यमुना के शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचे। इसके साथ ही सायंकालीन पूजा और आरती में शामिल हुए। गुरुवार को शंकराचार्य उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगे।शंकराचार्य द्वारा 2500 वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य शीतकालीन पूजास्थलों की तीर्थयात्रा कर रहे हैं। यात्रा का समापन तीन जनवरी 24 को हरिद्वार में होगा।

More Stories
दान और चढावे को पारदर्शी बनाने के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा निर्णय लिया
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ा
हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर कमेटी ने अहम फैसला लिया