सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। हरिद्वार में दक्षेश्वर मंदिर और बिल्केश्वर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रथम सोमवार पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे में कांड़व ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया