सावन के पवित्र महीने का पहला सोमवार आज है। जिलेभर के सभी शिवालय जलाभिषेक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शिवजी के भक्त हरिद्वार व अन्य गंगाघाटों से गंगाजल लाकर अपने आराध्या के अर्पित करेंगे।
शिवालयों पर सुरक्षा के इंतजाम भी पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे कर लिए गए हैं। मंदिर समितियों के द्वारा भी सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।साल के बारह महीनों में सावन का महीना सबसे पवित्र है। भगवान शिवजी के भक्त अपने आराध्य के लिए हरिद्वार व अन्य गंगाघाटों से लाकर गंगाजल अर्पित करते हैं। इस वर्ष भी शिवालयों पर भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।

More Stories
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
जिले में उल्लास पूर्वक ईद का त्यौहार मनाया गया
नवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी