हरिद्वार। धर्मनगरी में विभिन्न जगहों पर पंडालों में स्थापित भगवान गणपति की मूर्तियों को ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा में विसर्जन करने का सिलसिला शुरू हो गया।देर शाम से रात तक गंगा घाटों पर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज के साथ ही मूर्तियों को विसर्जित किया जा रहा है। शोभायात्रा निकालकर रंग गुलाल से खेल थिरकते हुए भक्त गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं।
गणेश चतुर्थी पर शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह घरों और पंडालों में भगवान गणपति की मूर्तियां स्थापित की गई थी। रोजाना आरती और पूजा-अर्चना चल रही है। जिसके बाद अब मूर्ति विसर्जन का दौर शुरू हो गया है। ज्वालापुर में आज चौहान सभा द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव में विराजमान गणपति महाराज का ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन किया गया। वहीं दूसरी ओर ज्वालापुर लोढ़ा मंडी स्थित काली माता मंदिर में विराजमान गणपति भगवान का भी ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन किया गया।

More Stories
कावड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के बीच बैठक हुई
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार के गंगा घाटो पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
बसंत पंचमी पर्व पर हरिद्वार में बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया