हरिद्वार में ठंड और बारिश के बीच वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। स्नान के लिए श्रद्धालु सुबह से ही गंगा घाट पर जुटने लगे थे। सबसे अधिक भीड़ हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर रही।श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और सूर्य आराधना के बाद मंदिरों की परिक्रमा की और पूजन और दान दक्षिणा भी दी गई। हरकी पैड़ी सहित आसपास के गंगा घाटों पर हर-हर गंगे और जय मां गंगे से गुंजायमान होते रहे। वहीं युवाओं और बालकों ने पतंगबाजी कर खुशियां मनाई। अन्य दिनों की अपेक्षा धर्मनगरी के गंगा घाटों और बाजारों में भीड़ अधिक दिखाई दी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी के दर्शन भी किए।

More Stories
शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
पुलिस लाइन रोशनाबाद में विश्वकर्मा पूजा विधि विधान से की गई
भेल हरिद्वार में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई