धर्मनगरी में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लंबी लाइनों में लगकर बारी का इंतजार करते दिखे।अन्य शिवालयों के बाहर भी सूर्योदय से पहले ही लंबी लाइनें लग गई। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। बुधवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

More Stories
नवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार में कावड़ियों की धूम रही