हरिद्वार में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ‘मोक्षदायिनी गंगा’ में स्नान के लिए देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे।कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी पहुंचने लगे ।हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट और सुभाष घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे धर्मनगरी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना और दान-पुण्य भी किया।

More Stories
चार दिन में 76 लाख से अधिक कावड़िये हरिद्वार पहुंचे
सावन के पहले सोमवार पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में जन सैलाब उमड़ा