माघ पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा। देश के कई प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्म कुण्ड समेत गंगा के तमाम घाटों पर पुण्य की डूबकी लगायी।सुबह सवेरे से ही हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर दान आदि कर्म किए। मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने और दान आदि कर्म करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है और अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी माना जाता है। यही कारण है कि हरिद्वार में भारी सर्दी के बीच श्रद्धालु पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण कर उनके मोक्ष की कामना की।

More Stories
हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ
प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार गंगा में प्रवाहित की गई
हरिद्वार में शनिश्चरा अमावस्या और वट सावित्री व्रत पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी