मकर संक्रांति के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा. तड़के से ही हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भले ही ठंड और घना कोहरा था, लेकिन भक्तों की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.
लोग अपने-अपने पारंपरिक कपड़ों में स्नान करने पहुंचे और पतित-पावन गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने में जुटे. घाट पर ‘हर-हर गंगे’ के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आए. हर की पौड़ी और आसपास के घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखी गई है, ताकि लोग आराम से घाट तक पहुंच सकें और स्नान करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.वहीं, कई श्रद्धालुओं ने कहा कि व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है, घाट सुंदर से सजाया गया है और आने-जाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई.

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया