प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी और मेयर किरन जैसल ने भगवान हनुमान की आरती कर विश्व शांति और कल्याण की प्रार्थना की।रविंद्र पुरी ने युवाओं से आह्वान किया कि वह प्रभु हनुमान के आदर्शों को जीवन में अपना कर समाज सेवा को अपनाएं। मेयर जैसल ने कहा कि हरिद्वार की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। नगर निगम धार्मिक स्थलों के विकास और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहा है। इस मौके पर लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार, एसडीएम अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
शरद पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया