आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा

इस साल का पहला चंद्रग्रहण आज शाम काे लग़ेगा। इसके चलते हरकी पैड़ी पर संध्याकालीन गंगा आरती के समय में बदलाव किया गया है। चंद्रग्रहण के सूतक के चलते सुबह 6.20 बजे सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गये हैं।आज संध्याकालीन गंगा आरती रात 8 बजे हाेगी।

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मंगलवार काे बताया कि आज चंद्रग्रहण लगेगा। इसे देखते हुए सुबह हरकी पैड़ी के सभी मंदिरों के कपाट सूतक काल लगने के कारण सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर बंद कर दिए गये हैं। उन्हाेंने बताया कि ग्रहण का शाम 6.47 बजे पर खत्म होगा। जिसके बाद मंदिरों और घाटों की सफाई की जाएगी।ऐसे में हर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर हाेने वाली संध्याकालीन गंगा आरती अब चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद रात 8 बजे की जाएगी। उससे पहले हरकी पैड़ी के गंगा घाटों की साफ सफाई का काम किया जाएगा।तन्मय वशिष्ठ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा आरती में भाग लेने वाले श्रद्धालु समय को देख कर ही आएं। रात 8 बजे के अनुसार गंगा आरती में भाग लेने के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि मंगलवार सुबह से ग्रहण का सूतक लग गया। इस बीच कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। इसलिए सूतक लगने से पहले ही सभी मंदिरों के कपाट भी बंद हो गए। कपाट खुलने के बाद मंदिरों में विधि विधान से पूजा होगी।

About Author