अपार मेलाधिकारी ने कुंभ मेले को लेकर संतों से वार्ता की

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने अखाड़ों के संतों से संवाद बढ़ा दिया है। शुक्रवार को अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने भूपतवाला स्थित आह्वान अखाड़े पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज से मुलाकात की और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।स्वामी अरुण गिरी ने चंडी द्वीप में सभी अखाड़ों की आचार्य पीठ के लिए अधिक भूमि और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने भूपतवाला में आह्वान अखाड़े के लिए घाट निर्माण की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़े मिलकर कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराएंगे। उन्होंने बताया कि कुंभ के दौरान आह्वान अखाड़े की ओर से श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधे वितरित किए जाएंगे।

About Author