भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार और संगठन में अब बूथ पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ही अहम जिम्मेदारी मिलेगी।पार्टी लोकसभा चुनावों में मिले मतों की बूथवार समीक्षा करेगी और उसके बाद नई नियुक्तियों में बूथ का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से देखा जाएगा।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मिले मतों की बूथवार समीक्षा के लिए कमेटी गठित की जा रही है। यह कमेटी हर सीट की समीक्षा करेगी।
इस दौरान सांसद, मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, दायित्वधारी और जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों का प्रदर्शन देखा जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनको लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।

More Stories
कांग्रेस ने एलपीजी संकट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने पदयात्रा निकालने का ऐलान किया