नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही हरिद्वार भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल नजर आया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़े बजाए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई।पूरे परिसर में भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन के रूप में पार्टी को सशक्त और युवा नेतृत्व मिला है। युवा चेहरे को आगे लाकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि भाजपा युवाओं पर भरोसा करती है।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया