कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए आज अपना 10 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरिद्वार को कॉरिडोर, नशा, अपराध मुक्त, मेडिकल कॉलेज और जिला महिला अस्पताल के निजीकरण के विरोध का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में है।
हरिद्वार में कांग्रेस का बोर्ड निर्वाचित होने पर कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान के नेतृत्व में हरिद्वार के चहुंमुखी विकास के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों को बताते हुए भाजपा से पूछा कि वे अपने कार्य बताएं। उन्होंने शहर की समस्याओं पर भाजपा की चुप्पी पर प्रश्न उठाए।
स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है और हम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा कि हरिद्वार को बचाना है तो कांग्रेस को वोट देना होगा। कॉरिडोर के नाम पर भाजपा व्यापारियों को उजाड़ने और हरिद्वार के धार्मिक स्वरूप को नष्ट करने की साजिश रची जा रही है।

More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया