भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर 1:00 बजे तुलसी चौक निकट डामकोठी से एक भव्य रोड शो प्रारंभ करेंगे, जो शिव मूर्ति ललतारौ पुल कोतवाली अपर रोड होता हुआ हर की पौड़ी पर समाप्त होगा।आज भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल और विधायक मदन कौशिक ने रविदास बस्ती पांडे वाला बिल्केश्वर विष्णु लोक आर्य नगर बाल्मीकि बस्ती नील खुदाना कस्साबान और त्रिमूर्ति नगर में रोडशो और जनसभाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई बाइक रैली से यह सिद्ध हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल रिकॉर्ड वोटो से जीतने जा रही है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज युवाओं का सैलाब जो सड़कों पर उतरकर यह दिखाने को आतुर था कि उनका समर्थन भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल और सभी वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के साथ है।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया