परिवार के साथ मनाएं दिवाली करोना से रहे सावधान

हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति विकट है जिसमें ऐसे नेता व मंत्री की आवश्यकता है जो सभी वर्गों की भावनाओं को समझते हों। पहाड़ों में छोटे-छोटे विकास कार्यों से ही स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती है।

यह बात मंगला माता ने शुक्रवार को गुरुमंडल आश्रम में आयोजित दिवाली मिलन के मुख्य समारोह में कही। भाजपा ने शुक्रवार को शहर विधान सभा क्षेत्र में 12 स्थानों पर वर्चुअल दीवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। यह सभी कार्यक्रम मदन कौशिक खेमा द्वारा ही आयोजित किया गया था।

बतौर मुख्य अतिथि मंगला माता ने कहा कि कुछ साल पहले बदरीनाथ में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया तो उसी साल चारों धामों में अस्पताल खोले गए। जिससे यात्रियों समेत स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह परिचित होने के कारण उसी लिहाज से यहां सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सावधान रहें। बड़े कार्यक्रमों को करने से बचें। परिवार के साथ दिवाली पर्व को मनाएं। मंगला माता ने कहा कि हंस फाउंडेशन का पूरा सहयोग हरिद्वार की जनता को रहेगा। उनके द्वारा जो भी प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। आमजन की सेवा के लिए हैं और भविष्य में भी जब कभी हरिद्वार समेत उत्तराखंड के लोगों को उनकी आवश्यकता पड़ेगी वह हमेशा तत्पर रहेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा में दीपोत्सव का पर्व आज से ही प्रारंभ हो गया है। पूरा देश जहां आगामी चार नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी वहीं हरिद्वार में यह पर आज से ही प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन देश के 28 राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहा है। सतपुली में एक बड़ा अस्पताल, हरिद्वार में भी हंस फाउंडेशन का नेत्र चिकित्सालय है। अनगिनत लोगों की फाउंडेशन समय पड़ने पर मदद करता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, मंडल अध्यक्षों में राज कुमार अरोड़ा, वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा, छवि त्यागी, मुकेश कौशिक, विदित, मृदुला सिंघल, चंद्र कांत पांडे, सुमित लखेड़ा, विकी अरोड़ा, पार्षदों में अनिल मिश्रा, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली, सपना शर्मा, ललित रावत, विवेक उनियाल समेत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, आशा सारस्वस्त, विकास कुमार आदि शामिल रहे।

About Author