अयोध्या: रामलला के चेहरे वाली एक संपूर्ण तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला की पूरी छवि स्पष्ट नजर आ रही है। यह तस्वीर मूर्ति के निर्माण के दौरान की है। हालांकि बृहस्पतिवार को जब रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया गया उस वक्त उनकी प्रतिमा पर कपड़े की पट्टी लिपटी हुई थी और उनका चेहरा ढंका हुआ था।22 जनवरी को होनेवाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उनके चेहरे की पट्टी हटाई जाएगी।
दरअसल, आज जो तस्वीर सामने आई है वह इस मूर्ति के निर्माण के दौरान की संपूर्ण तस्वीर है। राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित इस मूर्ति को मैसूर (कर्नाटक)के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। भगवान राम की नई मूर्ति बृहस्पतिवार की दोपहर राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रखी गई। 51 इंच की रामलला की मूर्ति को बुधवार की रात मंदिर में लाया गया था। भगवान राम की मूर्ति को पूरे वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया।

More Stories
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में जन सैलाब उमड़ा
कावड़ मेले से पहले अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की शिवभक्त कावड़ियों से अपील
हरिद्वार से गंगाजल उठा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी का जलाभिषेक करेंगे