नई दिल्ली। अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया। अधिकतम उम्र 21 साल से बढ़ाकर 23 साल की गई। विरोध के बाद भर्ती की उम्र सीमा बढ़ाई गई। दो साल से भर्ती नही होने की वजह से यह फैसला लिया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार अग्निपथ योजना के लिए ऊपरी आयु सीमा में 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने के लिए एकमुश्त छूट प्रदान करती है। पिछले दो वर्षों में कोई भर्ती नहीं होने के कारण निर्णय लिया गया है। इससे पहले सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी अग्निपथ योजना की मंगलवार को ऐलान किया था। जिसके तहत सैनिकों की भर्ती 4 साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे। चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें अग्निवीर नाम दिया जाएगा। लेकिन अब इस उम्र सीमा को बढ़ा दिया गया है।
More Stories
जैगुआर फाइटर जेट क्रैश हादसे में दोनों पायलटो ने अपनी जान गंवाकर ग्रमीणों की जान बचाई
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश सभी यात्रियों की मौत
देश में जातिगत जनगणना की तारीखों का ऐलान हुआ