राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को राजपथ पर जब गणतंत्र दिवस समारोहों का आयोजन हो रहा होगा, उस वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह पूर्वानुमान किया है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने उस दिन हल्का कोहरा छाये रहने का भी पूर्वानुमान किया है। विभाग ने रविवार को बताया कि 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। और इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही अगले 3 दिनों में गुजरात सहित महाराष्ट्र में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं पंजाब. हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे छाए रहेंगे। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। वहीं 25 से 26 जनवरी के दिन भी शीत लहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मध्य प्रदेश में 25-26 जनवरी के बीच ‘कोल्ड डे’ के हालात बन सकते हैं।
More Stories
वित्त मंत्री ने जीएसटी दरों में बड़े बदलाव किये
लोकसभा सदन में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया
जैगुआर फाइटर जेट क्रैश हादसे में दोनों पायलटो ने अपनी जान गंवाकर ग्रमीणों की जान बचाई