हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर नशे में धुत एक कार चालक ने पैदल जा रहे युवक और एक स्कूटी सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में एक युवक की मौत हो गई।गुस्साए स्वजन और बस्ती के ग्रामीणों ने चंडीघाट पुलिस चौकी में जमकर हंगामा काटा।आरोपित का चेहरा देखने की मांग पर अड़ी महिलाओं व कुछ युवाओं ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी कर डाली।हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठियां फटकारते हुए आरोपितों को खदेड़ा। देर रात एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने भी पुलिस चौकी पहुंचकर स्वजन से बातचीत की।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को चंडी घाट बस्ती निवासी प्रवेश कांगड़ी से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। तभी चंडीघाट चौकी के समीप पीछे से आ रही कार ने प्रवेश को टक्कर मार दी।इसके साथ ही एक अन्य स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रवेश की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार सौरभ अग्रवाल निवासी सर्वप्रिय विहार, कनखल सहित दो युवक घायल हो गए।पुलिस ने शव कब्जे ले लिया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। इसके साथ ही नशे में धुत आरोपित कार चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे।युवक की मौत की सूचना के बाद चंडीघाट बस्ती के लोग एकत्र होने लगे, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थी। वे पुलिस से मांग करने लगे कि एक बार कार चालक की शक्ल दिखाएं।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया