हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में बाघ शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।वन प्रभाग की टीम ने सजनपुर बीट के जंगल में करीब दो वर्ष आयु के नर बाघ का शव बरामद किया।सुरक्षित पाए गए। प्रारंभिक जांच में जहर देकर बाघ को मारने और बाद में उसके अंग काटने की आशंका जताई गई है। मामले में वन विभाग ने एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा है।
वन प्रभाग के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना और वन गुज्जरों की संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या-09 में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जंगल में बाघ का शव बरामद हुआ, जिसके पास एक मृत भैंस का शव भी मिला है। आशंका है कि बाघ को जहर देकर मारने के बाद आरोपी रात में उसकी खाल उतारने और दांत निकालने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने आलम उर्फ फम्मी पुत्र शमशेर निवासी गुज्जर डेरा, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या नौ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आमिर हमजा उर्फ मियां पुत्र मायी निवासी गुज्जर डेरा, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या तीन फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने इसकी पुष्टि की है।

More Stories
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की
कनखल क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष मुकदमे दर्ज हुए