हरिद्वार में हर की पैड़ी समेत कई जगह को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देकर शहर में दहशत फैलाने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है.डायल-112 पर देर रात आए एक धमकी भरे फोन कॉल ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था. कॉल करने वाले युवक ने हरिद्वार में बम विस्फोट की धमकी देने के साथ-साथ देश और प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई.
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली नगर में अज्ञात कॉलर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई और पुलिस टीम को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए.शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कॉल करने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर ट्रेस किया. जांच के दौरान आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को रोडीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अत्यधिक शराब के नशे में डायल-112 पर फोन कर हरिद्वार में कई स्कोथानों बम से उड़ाने की धमकी दी थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. प्रारंभिक जांच में आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है. फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की