भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए देहरादून विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार जनपद के बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ और उनके करीबी सहयोगी मुकेश को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ 40वीं वाहिनी पुलिस मॉडल स्कूल के नवीनीकरण कार्य की अनुमति और संबंधित फाइलों को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता विभाग (विजिलेंस) को दी, जिसके बाद जाल बिछाया गया।विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। जैसे ही बीईओ राठौड़ ने रिश्वत की रकम पकड़ी, टीम ने उन्हें दबोच लिया। उनके साथ मुकेश को भी गिरफ्तार किया गया है, जो खंड विकास अधिकारी का करीबी और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन बताया जा रहा है।आरोपित मुकेश वर्तमान में श्यामपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर भी तैनात है। वह लंबे समय से बीईओ के लिए ‘नेटवर्क’ चलाने और लेन-देन का काम देखने का आरोपित है।विजिलेंस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र के स्कूलों के प्रशासनिक कार्यों और निर्माण कार्यों के बदले अवैध वसूली का खेल चल रहा है।

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की