हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में लाल नीली बत्ती व हूटर लगाकर घूमना स्कॉर्पियों सवार को भारी पड़ गया। पुलिस ने कार सवारों का वीआईपी बनने का शौक उतारा और स्कॉर्पियो को सीज कर दिया।दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिसके चलते थाना सिडकुल पुलिस किर्बी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चिन्मय चौक से एक काले रंग की स्कॉर्पियो नम्बर यूके-08 एपी 7766, जो लाल-नीली बत्ती और हूटर बजाते हुए किर्बी चौक की तरफ आई। जिसको रोककर चेक किया गया तो स्कार्पियों को टिबड़ी निवासी शिवम चल रहा था। चालक वाहन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने स्कार्पियो को एमवी एक्ट में सीज कर दिया।

More Stories
ज्वालापुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में एकत्रित धनराशि को लेकर विवाद हुआ
पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की
कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया