ऑपरेशन कालनेमि के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 15 बहुरूपिये बाबाओं को हिरासत में लिया है।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमी चलाया जा रहा है।जिसके चलते ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान 15 बेहरुपी बाबाओं को चिन्हित किया, जो बाबा, फकीर का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, चमत्कारी करतब आदि दिखाकर स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-2, पुल जटवाड़ा क्षेत्र से इन सभी भेषधारियों को धारा 172(2) के तहत हिरासत में लिया। पकड़े गए कालनेमियों के विरुद्ध पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

More Stories
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की
कनखल क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष मुकदमे दर्ज हुए