धर्मनगरी के महशूर गोयल स्वीट्स के मालिक प्रणव गोयल से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि रविवार देर शाम गोयल स्वीट्स के ऑनर प्रणव गोयक के फोन पर मैसेज कर 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद शहर में हड़कम मच गया था। ज्वालापुर कोतवली पुलिस ने मामले का मुकदमा दर्ज कर देर रात से ही जांच शुरू कर दी थी। आज सुबह रंगदारी मांगने वाले आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी दीपक अंबेडकर नगर ज्वालापुर निवासी है। एस पी सिटी स्वत्रंत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दीपक पहले गोयल स्वीट्स पर ही काम करता था। बाकी आरोपी से पुछताछ की जा रही है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की