हरिद्वार वन विभाग ने मॉनिटर लिजार्ड के अंगों के साथ रुडकी के एक यू-ट्यूबर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से वन्यजीव मॉनिटर लिजार्ड के अंग मिले हैं। वन विभाग का दावा है कि आरोपित गौरव शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा निवासी शिवपुरम वेस्ट पनियाला रोड, रुडकी ने यह किसी से खरीदे थे और आगे किसी कारोबारी को बेचना था।फिलहाल पुलिस तस्करी के इस गिरोह में लगे अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
हरिद्वार रेंज के रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गौरव शर्मा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से दुर्लभ वन्यजीव मॉनिटर लिजार्ड के अंग बरामद हुए हैं। गौरव शिक्षित होने के साथ-साथ अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। आरोपित अपना एक यू-ट्यूबर चैनल भी चलाता है। वन्यजीव तस्करी में आरोपित कब से है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया
बैरागी कैंप में सिंचाई विभाग की भूमि से अवैध रूप से पेड़ काटने का मामला सामने आया
साइबर ठगो ने व्यक्ति से 1,52,002 रुपये की रकम ठगी