रविवार सुबह भगवानपुर के अमरपुर काजी गांव निवासी एक युवक को दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। बताया गया है कि अमरपुर काजी गांव निवासी तुषार अपने दादा के साथ इकबालपुर से कुछ सामान लेकर वापस गांव लौट रहा था।रास्ते में उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। भगवानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तुषार को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

More Stories
पुलिस ने गोकशी मामले में आरोपी गैंगलीडर और उसके साथियों को पकड़ा
एसएसपी ने सीतापुर निवासी रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा किया
जमालपुर क्षेत्र में अनाधिकृत प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर चला