हरिद्वार में गौकशी, पशुओं के कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली रानीपुर पुलिस ने टीमें बनाकर अभियान चलाया, जिसमें पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए नई मस्जिद के पास स्थित दुकान से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 किलो भैंस का मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद किए।
जनपद में गौमांस व अवैध कटान के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज रानीपुर क्षेत्र स्थित नई मस्जिद के पास स्थित मांस की दुकानों पर छापा मारा जहां वसीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 किलो भैंस का मांस व पशु कटान के उपकरण बरामद किए। इसी के साथ सरफराज पुत्र इनाम निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर के पास से 80 किलो भैंस का मांस व कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया
हरिद्वार में लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया
कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी से स्कूटी समेत नगद डेढ़ लाख रुपए की लूट की