रुड़की में बदमाशों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे है. बाइक सवार तीन नकाब पोश बदमाशो ने बीजेपी पार्षद के भाई को गोलियों से भून डाला. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस जांच जुट गई है,रुड़की के पनियाला रोड स्थित बीजेपी पार्षद के छोटे भाई जोगिंदर पुत्र जगराम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया गया कि 40 वर्षीय जोगिंदर पुत्र जगपाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. घटना के समय वह पनियाला रोड स्थित अपने ऑफिस पर बैठे थे.
तभी बाइक सवार बदमाश उनके कार्यालय पर पहुंचे और जोगिंदर पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चला दी.गोली लगने से जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य लोग ऑफिस की तरफ आए लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए जिसके बाद परिजन जोगिंदर को निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है.
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि दीवार फाँदकर घर में घुसे तीन बदमाशों ने जोगिंदर नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा मृतक जोगिंदर बीजेपी कार्यकर्ता भी है उनके भाई बीजेपी से पार्षद भी रहे हैं.

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने 10 दिन पूर्व हुई महिला हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया
हरिद्वार में लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया
कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी से स्कूटी समेत नगद डेढ़ लाख रुपए की लूट की