हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोड़ी बेलवाला चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव के आसपास चूड़ियां, कुछ सामान व कीटनाशक दवा भी मिली। महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने कीटनाशक खाकर जान दी है।

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की