रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर स्तिथ जोगिंदर की उसी के आवास पर दिसम्बर माह में बदमाशो ने हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा आज हरिद्वार से रूड़की पहुँचे एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने किया, पुलिस कप्तान ने जोगिंदर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि प्रोपर्टी के लालच में जोगेंद्र के बेटे ने शूटरों के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी थी।
जिसके बाद पुलिस ने तमाम अधिकारियों और सीआईयू की टीम ने मिलकर इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही हत्या में उपयुक्त हथियार भी बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस के मुताबिक अपने पिता के द्वारा रोक टोक करने पर उसने इस काम को अंजाम दिया क्योंकि आरोपी को कई तरह के नशे की लत पड़ चुकी थी और इसी के चलते उसके पिता उससे नाराज़ रहते थे

More Stories
ज्वालापुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में एकत्रित धनराशि को लेकर विवाद हुआ
पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की
कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया