हरिद्वार। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद गैंडी खाता के पटवारी रामनाथ को निलंबित कर दिया गया है। पटवारी रामनाथ का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें पटवारी एक व्यक्ति के घर जाकर उससे पैसे लेता हुआ दिखाई दे रहा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि पटवारी का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिस पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच तहसीलदार हरिद्वार को सौंप दी गई है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की