जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झबरेडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है।इसी दौरान पुलिस टीम ने दो लोगों को शक होने पर रोका। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 170 व 130 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम राम कुमार व पंजाबी निवासीगण ग्राम कुर्सली थाना झबरेडा जिला हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की